
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। प्रदेश भाजपा स्पोटर्स सैल की ओर से 6 दिसंबर 1992 में अयोध्या जी में श्री राम मंदिर निमार्ण की कार सेवा में बाबरी मस्जिद को ध्वस्त करने में शहीद हुए राम भक्तों की बरसी को आज शौर्य दिवस के रूप में मनाते हुए शहीदों को नमन किया गया। इस अवसर पर स्पोट्र्स सैल के प्रदेशअध्यक्ष डा. रमन घई ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या जी में राम भक्त कार सेवकों की शहादत की बदौलत ही आज भव्य राम मंदिर का निर्माण संभव हुआ है।

-प्रदेश भाजपा स्पोटर्स सैल ने शौर्य दिवस मनाकर राम भक्तों को दी श्रद्धांंजलि
डा. घई ने कहा कि 6 दिसंबर 1992 में सैंकड़ो राम भक्तों ने मंदिर निर्माण के दृढ़ निश्चय लेकर अयोध्या में बाबरी मस्जिद ढांचे को धवस्त कर जो राम मंदिर निर्माण में शहादत दी उसके लिए सारा देश हमेशा उनकी शहादत को याद रखेगा। डा. घई ने कहा कि अयोध्या में 6 दिसंबर 1992 को आज ही के दिन मंदिर निर्माण का सपना लिए शहादत देने वाले राम कार सेवकों की आत्मा को आज राम मंदिर निर्माण से सुकून मिलेगा। इस अवसर पर उन्होंने आज ही के दिन अयोध्या में शहीद हुए राम भक्त कार सेवकों को 2 मिनट का मौन रखकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर बिट्टू शर्मा, राजा राम, दविंदर कुमार, चीनू शर्मा, तारिया कुमार, मल्खान सिंह, जरनैल, इकबाल सिंह, नीटा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।












