Wednesday, October 14, 2026
Home Hoshiarpur पंजाब के भाजपा नेता भी अपने जमीर को जिंदा करते हुए किसानों...

पंजाब के भाजपा नेता भी अपने जमीर को जिंदा करते हुए किसानों का साथ दें: संदीप सैनी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी होशियारपुर के सदस्यों की एक बैठक जिला अध्यक्ष संदीप सैनी की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय होशियारपुर में आयोजित हुई इस अवसर पर देश में चल रहे किसान आंदोलन को सफल बनाने के लिए किसान संगठनों का हर स्तर पर साथ देने की रणनीति बनाई गई। बैठक में अपने विचार रखते हुए संदीप सैनी ने कहा कि पंजाब की मौजूदा भाजपा के समस्त नेताओं को अपने जमीर को जगाते हुए किसानों के हक में अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए ताकि केंद्र की भाजपा सरकार जल्द से जल्द इन काले कानूनों को वापस ले उन्होंने कहा कि आज पंजाब के भाजपा नेता भले ही काले कानूनों के विरुद्ध चल रहे किसान आंदोलन से अपने आप को दूर रख रहे हैं मगर जब कल इतिहास लिखा जाएगा तब इन नेताओं का नाम किसान विरोधी और देश विरोधी के तौर पर शामिल होगा उन्होंने कहा कि आज देश के लाखों-करोड़ों लोग कृषि के संबंध में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए काले कानूनों के विरोध में संघर्ष का रास्ता अपनाए हुए हैं पर पता नहीं क्यों पंजाब की भाजपा यह समझने को तैयार नहीं है कि आम जनता क्या चाहती हैं।

Advertisements

आज भाजपा नेताओं पर यह कहावत बिल्कुल ठीक बैठती है कि रोम जल रहा है और नीरो बंसूरी बजा रहा है और भाजपा में तो अनगिनत नीरो बैठे हुए हैं आज लोग सडक़ों पर पूंजीपतियों लुटेरों के हाथों से अपने आने वाले भविष्य को बचाने के लिए कड़ाके की ठंड में भी बैठने को मजबूर हुए पड़े हैं और यह भाजपा नेता अपने घरों में हीटर के आगे बैठकर लोगों की इस बेबसी का तमाशा होता हुआ देखकर मजे ले रहे हैं संदीप सैनी ने कहा कि आज देश की आम जनता केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार बनाकर पछता रही है । सरकार का फर्ज होता है कि वह आम जनता के खेतों की रखवाली के लिए कानून बनाए ना कि चंद पूंजीपतियों को आम जनता पर भेडिय़ों की तरह छोड़ दें उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार शायद यह भूल गई है कि आम जनता से ही देश का निर्माण होता है और जब देश की जनता ही दुखी हो तो देश कैसे खुशहाल हो सकता है। संदीप सैनी ने कहा कि पता नहीं यह कौन से अच्छे दिन हैं जो अपने घर बार छोडक़र लोगों को दिन और रातें सडक़ों पर बितानी पड़ रही है।

मोदी साहब हमें ऐसे अच्छे दिन नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि आज देश मैं भाजपा के विरुद्ध गुस्से और आक्रोश की लहर दौड़ रही है क्योंकि देश के किसान को तो इन्होंने पूंजीपतियों के हाथों काले कानून बनाकर बेच दिया है जिसका हर देशभक्त भारतवासी सरकार की इन नीतियों का डटकर विरोध करना चाहिए इस अवसर पर खुशीराम धीमान, मनी गोगिया, नवजोत कौर, ज्योति, संतोष सैनी, मनदीप कौर, मालती शर्मा, लवली पहलवान, हरविंदर सिंह, गोपी मोहनलाल, नागेंद्र पासवान, चंद्रदेव यादव, बहादुर सिंह, संजय राजपुरोहित, हनी शर्मा, राजा सिंह ,अनिल ठाकुर, सुखदेव सिंह, राजेश शारदा,एडवोकेट अमरजोत सिंह सैनी तथा अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here