Tuesday, October 13, 2026
Home National दुखदायी: हैदराबाद में सडक़ हादसे में 5 इंजीनियर छात्रों सहित 8 की...

दुखदायी: हैदराबाद में सडक़ हादसे में 5 इंजीनियर छात्रों सहित 8 की मौत

हैदराबाद (द स्टैलर न्यूज़)। 13 दिसंबर दिन रविवार को एक दर्दनाक सडक़ हादसे में 5 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह गच्चीबावली विप्रो सर्किल के पास तेज रफ्तार टिप्पर ने कार को टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में कार में सवार सभी 5 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई हैं। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान काट्रगड्डा संतोष (25), कोल्लुरु पवन कुमार (24), चिंता मनोहर (23), रोशन और पप्पु भरद्वाज शामिल हैं। ये सभी छात्र जेएनटीयू इंजीनियरिंग कालेज के बताये जाते हैं। इनमें से 4 हैदराबाद के रहने वाले व एक महारष्ट्र का रहने वाला है।

Advertisements

साथ ही पंचनामा करने के बाद शवों को उस्मानिया अस्पताल में भेज दिया है। इसके साथ एक अन्य सडक़ हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस का मानना है कि तेज रफ्तार के कारण ही दुर्घटना हुई है। मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। मृतक 5 लोगों में से चार हैदराबाद कुकटपल्ली क्षेत्र के निवास रत है एक लडक़ा भारद्वज महाराष्ट्रीयन है लेकिन रहते हैदराबाद में ही इनके परिवार यह लोग तडक़े करीब 3.30 बजे शहर में निकले थे तब यह हादसा हुआ है। मरने वाले पांचों छात्र दोस्त थे और अपनी कार से ट्रिपल आईटी के गेट से निकले थे, जहां पर यह भीषण हादसा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here