हैलो गैंग लड़कियों की आवाज़ में लोगों से ठगता है लाखो रूपए, 5 हज़ार से ज्यादा लोग हो चुके हैं ठगी के शिकार

आगरा (द स्टैलर न्यूज़)। कोविड के समय में कई लोगों का रोजग़ार छिन गया था। जिस कारण लोगों को बेरोजग़ारी का सामना करना पड़ा था। ऐसे में कई शैतानों ने लोगों को ठगने के रास्ते बनाए, उन्हें नौकरी दिलाने का झांसे देने लगे। ऐसा ही 1 गिरोह बाह और पिनाहट के बीहड़ गांवों से सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस गिरोह के लगभग 100 सदस्य हैं।

Advertisements

जिन्होंने पिछले तीन सालों से 5000 लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया है। बीहड़ गांव में यह गिरोह हैलो गैंग के नाम से छाया हुआ है। जानकारी के अनुसार यह गिरोह लड़कियों की आवाज़ में हैलो बोलकर लोगों को फंसाता है और उन्हें नौकरी दिलाने का झांसा देता है। यह गैंग लोगों को नौकरी दिलवाने के नाम पर उनसे भारी मात्रा में रक्म उपने खातों में डलवा लेता है। और बाद में निकलवा लेता है। लोगों के अनुसार यह गैंग इतनी सफाई से यह ठगी करता है किसी को जऱा सा भी शक नहीं होता। आगरा पुलिस पहले से ही इनकी तलाश में है परंतु अभी तक इस गिरोह के सिर्फ 3 ही आरोपी पकड़े गए है।

आगरा में मथुरा के टटलू गिरोह के बाद यह सबसे बड़ा गिरोह बन गया है। दोनों का काम करने का तरीका एस जैसा ही है। राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र और गुजारात से हैलो गैंग की काफी शिकायतें आ रही है। पुलिस ने जांच करनी शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here