Friday, October 9, 2026
Home Jammu & Kashmir सेना की मदद से पीरपंजाल के पहाड़ों पर बसने वाले लोग हुए...

सेना की मदद से पीरपंजाल के पहाड़ों पर बसने वाले लोग हुए खुश

जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। पीरपंजाल के पहाड़ों पर अपने माल मवेशियों के साथ गुजर बसर करने बाले गुज्जर-बकरबाल खानाबदोश लोगों की मदद के लिए भारतीय सेना हर समय मदद के लिए तैयार रहती है। सेना मिलते-झूलते इन लोगों को बस यही कहती है कि वह अपने घरों में बिना किसी डर व शांति से सोएं सेना आपकी सुरक्षा के लिए मोर्चा संभाले हुए है। और जब कभी परेशानी हो तो वह सेना को मदद के लिए पुकारे। बतादें कि गुज्जर बक्करबाल समुदाय के लोग काफी आबादी में पीरपंजाल के हरयाली पहाड़ी इलाके में अपने पालतू मवेशियों के साथ रहते है। माध्यम से ऊपर नीचे आने-जाने ले जाने में खर्चा भी सेना ही करती आ रही है। जहां तक पीरपंजाल की रेंज में बने खाना बदोशों के अस्थायी आवास ( ढोक) की मरम्मत भी सेना ऑपरेशन सद्भावना के तहत करती आ रही है।

Advertisements

वहीं इस समुदाय के लोग भी भारतीय सेना को हमसफर ए पीरपंजाल मानती हैं। कड़ाके की सर्दी में आ रही मुश्किलात के माध्यमनजर सेना की आर-आर बटालियन ने जिला राजौरी के अंतर्गत समोट क्षेत्र में ओ-सद्भावना के तहत महिला जागरूकता मिशन , स्वास्थ्य व स्वच्छता के आधीन चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। सेना के डॉक्टरों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवाई दी साथ ही अलग से (वेटरनरी कैंप) में उनके माल मवेशियों की भी जांच की। महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए सेनेटरी पैड दिए। सेना जवानों व डाक्टरों ने बुजुर्ग लोगों को उनके ढोक में जाकर जांच कर दवाई व गर्म कपड़े वितरण किए। वहीं अन्य जरूरत का सामान भी इन लोगों को भेंट किया गया। सेना के इस कार्य की खाना बदोश लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि हम लोग सेना को अपना हमसफर मानते हैं। जो हम लोगों की दिक्कतें समझकर उनका समाधान करती है। हमें अपनी हिंद फौज पर फक्र है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here