Saturday, October 24, 2026
Home National रक्षा मंत्री ने डा. हेमंत कुमार पांडेय को “द साइंटिस्ट ऑफ द...

रक्षा मंत्री ने डा. हेमंत कुमार पांडेय को “द साइंटिस्ट ऑफ द ईयर” अवॉर्ड से किया सम्मानित

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। कोरोना महमारी से लडऩे में भारतीय वैज्ञानिकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसके तहत भारतीय वैज्ञानिकों ने ल्यूकोडर्मा को लेकर दुनिया में काफी सराहना बटोरी है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित लैब में तैनात डा. हेमंत कुमार पांडेय ने हिमालय क्षेत्र की जड़ी बूटियों पर अध्ययन के बाद ल्यूकोस्किन दवा को तैयार किया था।

Advertisements

गौरतलब है कि ल्यूकोस्किन नामक दवा से अब तक डेढ़ लाख से भी अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं यह दवा इम्युनिटी बूस्टर के तौर पर काफी कारगर साबित हुई है। इसी के तहत रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. हेमंत कुमार पांडेय को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने द साइंटिस्ट ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here