
-शिव सेना: निखिल आनंद चार वार्डों के प्रभारी नियुक्त-
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिव सेना बाल ठाकरे की बैठक स्थानीय दफ्तर कमेटी बाजार राधे कृष्ण मंदिर में राज्य उपप्रमुख रणजीत राणा की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर वरिष्ठ जिला प्रभारी हरीश भल्ला, ओम प्रकाश शेखर शर्मा, संदीप सैनी, पप्पू राम, शहरी प्रधान जावेद खान, कपिल ठाकुर,


विजय ठाकुर, संतोष गुप्ता, सोम प्रकाश, रितेश व बहुत से वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे। इस मौके रणजीत राणा द्वारा निखिल आनंद को वार्ड नं 37, 38, 39 व 40 का प्रभारी बनाया गया। इस अवसर पर जावेद खान व जिला प्रभारी हरीश भल्ला ने कहा कि शिवसेना का भर्ती अभियान शुरु किया गया है और हर वार्ड पर नए सदस्यों की नियुक्तियां की जाएंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा अकाली दल ने पूरे दस वर्ष जनता का कचूमर निकालने के सिवाए कोई काम नहीं किया भाजपा ने पंजाब

भर में हिन्दु हितों के लिए कुछ नहीं किया। कांग्रेस सरकार भी सत्ता में आकर कुछ नहीं कर रही तथा अपने चुनावी वायदों से पीछे हट रही है और इसके चुने हुए सदस्य जनता में कांग्रेस राज का आभास देने में असफल साबित होने लगे हैं।













