Monday, October 5, 2026
Home Chandigarh कोरोना टीकाकरन का अभियास 2 और 3 जनवरी को पटियाला में करवाया...

कोरोना टीकाकरन का अभियास 2 और 3 जनवरी को पटियाला में करवाया जायेगा: सिद्धू

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार अब 2 और 3 जनवरी, 2021 को ज़िला पटियाला में कोरोना टीकाकरण का अभियास करने जा रही है। आज यहाँ जारी एक प्रैस बयान के द्वारा जानकारी देते हुये स्वास्थ्य मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब की तरफ से ज़िला पटियाला का चयन किया गया है जहाँ सरकार की तरफ से 3 स्थानों मैडीकल कालेज पटियाला, सदभावना अस्पताल (प्रायवेट अस्पताल) और सी.एच.सी. सतराना (आऊटरीच सैशन) में कोरोना टीकाकरण के लिए अभियास किया जायेगा। इस अभियास के आयोजन के लिए यूएनडीपी और डब्ल्यूएचओ की तरफ से सहयोग दिया जायेगा।

Advertisements

उन्होंने बताया कि इस अभियास का उद्देश्य स्वास्थ्य प्रणाली में कोविड-19 टीकाकरण शुरू करने के लिए निर्धारित ढंगों की जांच करना है जोकि किसी भी अंतराल या रुकावटों संबंधी जानकारी प्रदान करेंगे जिससे कोविड-19 टीकाकरण मुहिम की शुरूआत से पहले इनका हल किया जा सके। उन्होंने कहा कि अभियास के लिए को -विन ( ूूूण्नंजण्बव.अपदण्पद ) का टैस्ट लिंक तैयार कर दिया गया है।    

टीकाकरण प्रोग्राम की विशेषताओं संबंधी बताते हुये श्री सिद्धू ने कहा कि यूनिवर्सल टीकाकरण प्रोग्राम (यू.आई.पी) की तरफ से देश भर में मल्टीपल वाइड-एज-रेंज टीकाकरण मुहिमें जैसे कि खसरा-रुबेला (एम.आर) और जापानी इंसेफेलाइटिस (ज.ेई) मुहिम (35 प्रभावित जिलों) में चलाई जा रही है। यह पहली बार है जब टीकाकरण प्रोग्राम इलेक्ट्रानिक एप्लीकेशन को -विन के द्वारा सहयोगी समूहों में से पहले से पहचाने गए लाभर्थियों का टीकाकरण किया जायेगा। इस पूर्व-अभियास कोविड -19 टीकाकरण की मुकम्मल प्रक्रिया और विभिन्न अभियासों जैसे कि योजनाबंदी और तैयारी और कोविन एप्लीकेशन के मुताबिक आपरेशन गाईडलाईनज क्रीएशन ऑफ फैसिलटीज एंड यूजरज़ के अंतर्गत टीकाकरण सम्बन्धित जान -पहचान के लिए जरूरी जरूरतें शामिल हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि इस अभियास का प्रारंभिक उद्देश्य क्षेत्र के वातावरण में को-विन एप्लीकेशन के संभावित प्रयोग का मूल्यांकन करना और चुनौतियों की पहचान करने के लिए योजनाबंदी लागू करने और रिपोर्टिंग ढांचे के बीच संबंधों की जांच करना और असली टीका अमल में लाने से पहले गाईडवे को आगे बढ़ाना है। यह विभिन्न स्तरों पर प्रोग्राम प्रबंधकों को विश्वास भी प्रदान करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here