Tuesday, October 27, 2026
Home Himachal 93 वर्षीय जागरूक वोटर माधो राम राठौर भी 19 को डालेंगे वोट

93 वर्षीय जागरूक वोटर माधो राम राठौर भी 19 को डालेंगे वोट

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट:रजनीश शर्मा।पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में जहां प्रत्याशी अपने अपने चुनाव चिन्ह लेकर चुनाव मैदान में उतर गए हैं, वहीं मतदाताओं का जोश भी बढ़ता जा रहा है। हमीरपुर जिले की ग्राम पंचायत बारीं में सीनियर सिटीजन 93 वर्षीय माधो राम राठौर मतदान को लेकर जागरूक है। वार्ड नंबर 2 बारीं के निवासी माधो राम राठौर का जन्म पहली जनवरी 1928 को हुआ। वह पिछले करीब 70 साल से हर चुनाव में मतदान कर अपने मनपसंद उम्मीदवार को वोट देते हैं। उन्हें मिलने पंचायत के सभी उम्मीदवार घर पहुंच रहे हैं। अधिकतर उम्मीदवारों को वह पहचान लेते हैं।

Advertisements

माधो राम राठौर का कहना है कि देश की आजादी के साथ ही हमें मतदान का हक भी मिला। हमे जरूर मतदान के लिए पोलिंग स्टेशन पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी पंचायत में 19 जनवरी को वोट पड़ेंगे और वह अपने बेटे राजकुमार, बहू कांता व पौत्रों नवीन (गोल्डी) तथा सवीन (मिट्ठू) की मदद से बारीं स्कूल स्थित पोलिंग स्टेशन पर मतदान करेंगे। उनका यह संदेश उन मतदाताओं को भी जरूर प्रेरित करेगा जो हमेशा मतदान के अपने लोकतांत्रिक अधिकार का महत्व नहीं समझते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here