पुंछ: लैंड माइन ब्लास्ट होने से जवान लवप्रीत सिंह व विक्रमजीत सिंह घायल, सेना दे रही पाकिस्तान को मुंहतोड़ जबाव

जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शुक्रवार को एक लैंड माइन ब्लास्ट की चपेट में आकर सेना के 2 जवानों के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। माइन ब्लास्ट की यह घटना पुंछ से सटी नियंत्रण रेखा के पास हुई है। इस घटना में घायल जवानों को हवाई सेवा से फिलहाल उधमपुर के सैन्य अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम को सीमावर्ती जिला पुंछ के तहसील मेंढर के मनकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक माइन ब्लास्ट तब हुआ जब जवान नियंत्रण रेखा पर गश्त कर रहे थे। घायल की पहचान लवप्रीत सिंह व विक्रमजीत सिंह के रूप में की गई है। बतादें की साल के पहले रोज भी जिला राजौरी कलाल नोशहरा में गश्त के दौरान एक लेफ्टिनेंट समेत चार जवान घायल हो गए थे । घायल जवानों को तत्काल राजौरी सैन्य अस्पताल में भर्ती किया गया था, इसके बाद इन सभी को उधमपुर के कमान अस्पताल में एयरलिफ्ट किया गया था। वहीं दूसरी और पुंछ जिला के बालाकोट सेक्टर में पाकिस्तान ने अकारण गोलाबारी शुरू कर दी जिसका जवाब भारतीय सेना दे रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here