Wednesday, October 21, 2026
Home Jammu & Kashmir माता वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड होने से दो महिला श्रद्धालुओं की...

माता वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड होने से दो महिला श्रद्धालुओं की मौत, 1 घायल

जम्मू (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू में माता वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड होने से दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। मौके पर रेस्क्यू अभियान चल रहा है। बताया जा रहा है कि यह हादसा माता वैष्णो देवी भवन मार्ग पर पंची हेलीपैड के पास हुआ है। हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि एक लड़की गंभीर रूप से घायल है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रही है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन मार्ग पर पत्थर गिरने और भूस्खलन की घटना हुई है। उन्होंने बताया कि बचाव कार्य जारी है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here