Wednesday, October 21, 2026
Home National 18 जनवरी को किया जाएगा सड़क सुरक्षा माह का उद्घाटन

18 जनवरी को किया जाएगा सड़क सुरक्षा माह का उद्घाटन

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। भारत में सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता जगाने और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्‍य से 18 जनवरी को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का उद्घाटन किया जाएगा। उद्घाटन समारोह का आयोजन कल विज्ञान भवन में किया जाएगा, जहाँ इसका शुभारंभ केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री नितिन गडकरी, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वी.के सिंह द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर नीति आयोग के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत भी उपस्थित होंगे।

Advertisements

माह के दौरान आयोजित की जाने वाली गतिविधियों में सड़क सुरक्षा पर एक फिल्म का शुभारंभ, वाघा बॉर्डर से कन्याकुमारी तक सुरक्षित गति चुनौती की राष्ट्रीय चैंपियनशिप को झंडी दिखाकर रवाना करना और सड़क सुरक्षा के लिए पुरस्कार प्रदान करना शामिल है। राज्य सरकारें, सार्वजनिक उपक्रम और बीमा कंपनियाँ भी सेमिनार, वॉकथॉन, पोस्टर निर्माण प्रतियोगिताओं आदि के साथ जागरूकता पैदा करने वाली गतिविधियों में भाग लेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here