वीरेन्द्र बिन्दु नगर पंचायत गगरेट के प्रधान व कुसुम लत्ता उपप्रधान बनी, विधायक ठाकुर व समर्थकों ने दी बधाई

गगरेट (हिमाचल प्रदेश) (द स्टैलर न्यूज़)। नगर पंचायत गगरेट में जीते पार्षदों की शपथ के बाद वार्ड नं. 5 से जीत दर्ज करवा कर आए वीरेंद्र बिंदु को गगरेट नगर पंचायत के प्रधान पद की कमान सौंप दी । वहीं उपाध्यक्ष के रूप में वार्ड नं.1 से अपनी जीत दर्ज करवा पार्षद बनी कुसुम लता को उपप्रधान का पद मिला। गौरतलब है किचुनावों में वीरेंद्र बिंदु ने गगरेट भाजपा के दिग्गज डा. शाम वर्मा को 131 मत्तो की भारी शिकस्त दी जिसमें डा. शाम वर्मा को मात्र 100 मत्तो से ही संतोष करना पड़ा, वहीं वीरेंद्र बिंदु को 231 मत्त मिले।

Advertisements

नगर पंचायत गगरेट में नतीजों के बाद बनते बिगड़ते समीकरणों के बाद सोमवार को अध्यक्ष चुनने के बाद सभी अटकलों पर लगाम लग गई। कुल सात वार्डों वाली गगरेट नगर पंचायत में 5 पार्षद भाजपा समर्थित चुन कर आए तथा 2 पार्षद आजाद उम्मीदवार के रूप में जीते। गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर विशेष रूप से जीत के जश्न में शामिल हुए व सभी पार्षदों सहित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को बधाई दी । इस अवसर पर गगरेट के बहुत से गणमान्य लोगों सहित बाबा हरीशाह दरबार के गद्दी नशीन बाबा राकेश शाह व नगर पंचायत चुनावों में जीत का परचम लहराने वाले सभी प्रत्याशियों के लिए अहम भूमिका निभाते हुए पूर्व उपप्रधान वेद ठेकेदार भी विजेताओं को अपना आशीर्वाद देने विशेष रूप से उपस्थित थे। बता दें कि नगर पंचायत गगरेट में वर्षों से भाजपा के अभेद दुर्ग पर अभी भी भाजपा का ही कब्जा है।

भाजपा दशकों से गगरेट नगर पंचायत में भगवा लहरा रही है। कांग्रेस कहीं नजदीक भी नहीं टिक पा रही। हालांकि इस बार के चुनावों में भाजपा के ही उम्मीदवार मैदान में थे, जबकि कांग्रेस ने कोई भी उम्मीदवार चुनाव में ही नहीं उतारा था। एक तरफ जहां यह चुनाव पूर्व कांग्रेस विधायक की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है तो दूसरी तरफ विधानसभा क्षेत्र गगरेट में कांग्रेस का गिरता जनाधार भी एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here