खेलों के बजट में कटौती नुकसान पहुंचा सकती है टोकियो ओलम्पिक्स की तैयारी कर रहे खिलाडिय़ों का मनोबल: सोढी

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के खेल और युवा सेवाएं मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने आज केंद्रीय बजट में खेल के बजट को 8.16 फीसदी घटाऐ जाने को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले टोकियो ओलम्पिक-2021 के मद्देनजर बजट अलाटमैंट की और ज़्यादा जरूरत थी। राणा सोढी ने कहा कि साल 2021-22 के बजट में खेल और युवा सेवाओं के मंत्रालय की तरफ से 2596.14 करोड़ रुपए अलाट किये गए हैं जोकि पिछले साल 2020-21 में जारी हुई वास्तविक राशि 2826.92 करोड़ रुपए के मुकाबले लगभग 230 करोड़ रुपए कम है, इससे खेल के बजट में 8.16 फीसद कमी दर्ज की गयी है। केंद्र सरकार पर इसकी ‘खेलो इंडिया’ स्कीमों के प्रति अनदेखी के लिए बरसते हुये खेल मंत्री ने कहा कि प्रमुख खेलो इंडिया स्कीम के लिए 890.42 करोड़ रुपए की जगह 660.41 करोड़ रुपए अलाट करने से इन स्कीमों को लगभग 220 करोड़ रुपए का नुकसान बर्दाश्त करना पड़ रहा है।

Advertisements

केंद्रीय बजट की एक और कमी पर सवाल उठाते हुये खेल मंत्री ने कहा कि खिलाडिय़ों को उत्साहित करने के लिए अलाट किया 17 करोड़ रुपए का मामूली वृद्धि भी अपर्याप्त है। केंद्र सरकार ने 2010 के राष्ट्रमंडल खेल के लिए बनाए गए बुनियादी ढांचे के नवीनीकरन और रख-रखाव लिए अलाट की गई राशि को भी 50 फीसदी घटा दिया है, जो अब सिर्फ 30 करोड़ होगी। इसी तरह राष्ट्रीय खेल विकास फंड का बजट 50 करोड़ रुपए से घटा कर 25 करोड़ रुपए कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here