
राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। राजौरी जिला के अंतर्गत गांव जाटा से सडडा मंडी देवस्थान तक सड़क सुविधा मुहैया करवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का एक शिष्टमंडल एडीसी कालाकोट कृष्ण लाल से मिला तथा एडीसी को सड़क के मुद्दे पर ज्ञापन सौंपते हुए यह मांग की गई कि जाटा से सड्डामंडी देवस्थान को जल्द सड़क से जोड़कर हमें सड़क सुविधा का लाभ दिया जाए।

शिष्टमंडल की अगुवाई करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता कबीर अहमद ,नायब सरपंच रतन सिंह, पंच लाल बी , अली मोहम्मद , मोहम्मद असलम , मोहम्मद सलीम आदि ग्रामीणों ने एडीसी कृष्ण लाल से कहा कि सड़क के बिना हम ग्रामीणों का जीवन ठहर सा गया है और हम ग्रामीण आज भी आजादी से पहले जैसा जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि जाटा से सड्डा गांव तक 3 धार्मिक स्थल है जिनमें पीर बाबा की दरगाह ,सोनचल माता मंदिर तथा देवस्थान सडडा मंडी शामिल है और इन तीनों स्थानों के प्रति लोगों की काफी आस्था है और लोग भारी संख्या में इन धार्मिक स्थलों पर आवाजाही करते हैं लेकिन लोगों को सड़क की सुविधा ना होने से आवाजाही में काफी परेशानी होती है लिहाजा हम ग्रामीण यही मांग लेकर आए हैं कि हमारी मांग जो सड़क को लेकर पिछले 73 साल से होती आ रही है उसे पूरा किया जाए।
वही ग्रामीणों ने अंत में यह भी कहा कि अगर 31 मार्च 21 तक सड़क का जो अल्टीमेटम दे रहे हैं इसके तहत सड़क का सर्वे या फिर निर्माण कार्य शुरू नहीं होता तो हम ग्रामीण बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन करेंगे। वहीं ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए एडीसी ने कहा कि आप की सड़क की मांग जो जायज है उसे गंभीरता से लेकर किसी प्लान में रखवा दिया जाएगा ताकि आगे आने वाले वित्त वर्ष में सड़क पर पैसा मंजूर हो और फिर टेंडर लगवा कर संबंधित विभाग इस पर कार्य को शुरू करवा सकें।












