Wednesday, October 21, 2026
Home Politics नारी शक्ति ने संभाली सुनीता भाटिया के चुनाव प्रचार की कमान, वार्डवासियों...

नारी शक्ति ने संभाली सुनीता भाटिया के चुनाव प्रचार की कमान, वार्डवासियों का मिल रहा भरपूर समर्थन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वार्ड 43 से भाजपा प्रत्याशी सुनीता भाटिया के चुनाव प्रचार की कमान नारी शक्ति द्वारा संभालते हुए वार्ड में जोरशोर के साथ चुनाव प्रचार जारी है।

Advertisements

इस दौरान महिलाओं का कहना है कि वार्ड की भलाई भाटिया की जीत के साथ जुड़ी हुई है, क्योंकि इनके पति सुरेश भाटिया बिट्टू वार्ड के लिए सदैव तत्पर रहते हैं तथा अपने पति सुरेश भाटिया बिट्टू के पदचिन्हों पर चलते हुए सुनीता भाटिया ही वार्ड का विकास करवाने में सक्षम हैं। इस मौके पर सुनीता चोपड़ा, राखी भाटिया, पूनम भाटिया, रश्मि भाटिया, सिम्पल भाटिया, अमनप्रीत कौर, रेनू सरीन, रजनी खन्ना, शशी मल्होत्रा, नीरु ग्रोवर, मीना शर्मा, सुमन भाटिया, परवीन, मंजू राणा, स्वाती कटारिया, विजय लक्ष्मी, नीलम रानी, प्रेम छाबड़ा, सपना एवं नीरु सेतिया ने कहा कि समस्त वार्ड वासियों की एक ही आवाज़ है कि इस बार सिर्फ और सिर्फ सुनीता भाटिया को ही विजयी बनाया जाएगा।

नारी शक्ति के माध्यम से संभाली गई चुनाव प्रचार मुहिम के लिए उनका धन्यवाद करते हुए सुनीता भाटिया ने कहा कि प्रचार मुहिम को जनता द्वारा मिल रहे समर्थन के लिए उनका हौंसला बढ़ा है तथा वे जनता को आश्वस्त करती हैं कि उन्होंने जो उम्मीदें उनसे जताई हैं वे उन पर खरा उतरने के लिए अपनी पति के मार्गदर्शन में कार्य करती रहेंगी। सुनीता भाटिया ने कहा कि जनता विकास कार्यों को वोट देती है तथा भविष्य की वार्ड भलाई योजनाओं को लेकर आश्वस्त होना चाहती है ताकि उनका प्रतिनिधि उनकी सेवा में तत्पर रहे। इसलिए उन्हें लगता है कि वार्ड के विकास में उनके पति बिट्टू भाटिया ने कोई कमी नहीं छोड़ी है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार कार्य जारी रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here