शराब की फैक्ट्रियां खोल जनता से धोखा कर रही है पंजाब सरकार: सचदेवा

village-chawni-kalan-people-memorendum-against-liqour-factory-aap-sachdeva.jpg

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब में कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पहले लोगों से वादा किया था कि 40 दिन में पंजाब से नशों को जड़ से उखाड़ फैंकेंगे, लेकिन अब पंजाब की लीडरशिप पंजाब में शराब की फैक्ट्रियों को लगाने की परमिशन दें रहीं और इनके नींव पत्थर रख रही है। जोकि जनता के साथ सरासर अन्याय व वायदा खिलाफी है। उक्त शब्द आम आदमी पार्टी के दोआबा जोन के प्रधान परमजीत सिंह सचदेवा ने गांव छावनी कलां में लगने वाली शराब फैक्टरी के विरोध में गांव निवासियों व संघर्ष कमेटी के साथ आयोजित मीटिंग को संबोधित करते हुए कहे।

Advertisements

इस दौरान परमजीत सिंह सचदेवा ने कहा कि पहले तो पंजाब सरकार नशों को खत्म करने की बातें करती थी, लेकिन अब ऐसी फैक्टरियों को लगाने की अनुमति दे रही है। उन्होंने कहा एक तरफ सरकार के मंत्री ऐसी फैक्टरियों के रिबन काटते है तो वहीं मंत्री बाद में नशा छुड़ाओं केंद्रों के फीते काटते नजर आते हैं। उन्होंने कहा पंजाब को उद्योग चाहिए तांकि युवाओं को नौकरियां मिलें लेकिन ऐसे उद्योग नहीं चाहिए जिनसे युवा ही खत्म हो जाएं। उन्होंने कहा सरकार ऐसे उद्योग लगाए जिनसे पर्यावरण को कोई खतरा न हो और युवाओं की सेहत का ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा पंजाब कषि प्रधान देश है इस लिए ऐसे उद्योग लगे जिनका किसानों को फायदा हो।

परमजीत सिंह सचदेवा ने कहा कि छावनी कलां में शराब की फैक्टरी नहीं लगने देंगे इसके लिए संघर्ष कमेटी के साथ आप कंधे से कंधा मिलकर खड़ी हैं। इस दौरान उन्होंने संघर्ष कमेटी को आश्वासन दिया कि आम आदमी पार्टी उनकी हर संभव मदद करेंगी। इस दौरान उन्होंने संघर्ष कमेटी के प्रधान इंदर सिंह, पंच मैंबर बिमल कौर, कुलविंदर कौर, राजीव शर्मा, संजीव अरोड़ा, हरभजन सिंह, मोहिंदर पाल व अन्य गांव निवासियों की समस्याओं को भी सुना।

गांव निवासियों व संघर्ष कमेटी के पदाधिकारियों ने परमजीत सिंह सचदेवा को बताया कि छावनी कलां से शराब फैक्टरी किसी भी कीमत पर नहीं लगने देंगे। उन्होंने फैक्टरी के लगने से इलाके की जनता को खामियाजा भुगतना पडेगा। इलाके में प्रदूषण बढेग़ा। पानी भी प्रदूषित होगा। युवाआें पर बुरा असर पडेगा। संघर्ष कमेटी ने कहा कि छावनी कलां में लगाई जाने वाली शराब की फैक्टरी के खिलाफ वो जोरदार संघर्ष छेड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब तो पहले से ही नशे की मार झेल रहा है और इस फैक्टरी के लगने से बची हुई जवानी भी नशे की दलदल में फंसेगी।

इस दौरान उनके साथ आम आदमी पार्टी के सिटी प्रधान मदन लाल सूद, पवन शर्मा, मनीष ठाकुर, पवन सैनी, राजवीर बल, दीपक नागी के अलावा हरजोगिंदर सिंह, जसविंदर सिंह, गुरमीत सिंह, कश्मीर सिंह, संतोख सिंह व अन्य गांव निवासी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here