समाजिक संघर्ष पार्टी ने नौदीप कौर को रिहा करवाने के लिए केन्द्र व हरियाणा सरकार से की जोरदार मांग

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। समाजिक संघर्ष पार्टी पंजाब के नेताओं किशोर गुरु (इंचार्ज पंजाब तथा चंण्डीगढ़), महिन्द्र सिंह हीर (प्रदेश अध्यक्ष), तीर्थ राम तोगडिय़ा (महासचिव पंजाब), हरविन्द्र सिंह प्रिंस (प्रदेश अध्यक्ष युवा विंग), कुलवंत सिंह चौहान, रिटार्यड एस.डी.ओ., हरदयाल सिंह, हरचन्द सिंह जखवाली, अमर सिंह बरनाला, प्रगट सिंह राजेआना (उप-प्रधान पंजाब), हरजिन्द्र कौर, राजिन्द्र कौर राजा सांसी, सुरिन्द्र कौर (महिला विंग) ने प्रैस विज्ञप्ति में अनुसूचित जाती की नौज़वान नेता नौदीप कौर (श्री मुक्तसर साहिब) को नाजायज़ ढंग से गिरफ्तार करके तथा उस पर अत्याचार तथा शारीरिक शोषण करने की कारवाई की हरियाणा भाजपा सरकार तथा वहां की पुलिस की जोरदार शब्दों में निंदा की है।

Advertisements

उन्होंने यह भी कहा कि देश में जो लोग अपने अधिकारों के लिए संविधानिक तरीके से आवाज़ उठा रहे हैं उनपर भाजपा सरकारें अनेकों तरह के जुल्म तथा अत्याचार कर रही हैं। श्री हीर ने बताया की मज़दूर नौजवान नेता नौदीप कौर जोकि लम्बे समय से मज़दूरों के अधिकारों के लिए संघर्षशील है को हरियाणा की सरकार तथा अमीर उद्योगपतियों की शह पर पुलिस ने उसको उस समय गिरफ्तार किया जब बह मज़दूरों के बड़े काफिले के साथ किसान आंदोलन में भाग ले रही थी। किसान तथा मज़दूर एकता तथा किसान आंदोलन को और मज़बूत करने के लिए भाषण दे रही थी। पार्टी ने इसलिए भी रोष प्रकट किया की उस पर गम्भीर आरोप लगाकर गिरफ्तार करके उसपर अमानवीय अत्याचार तथा शारीरिक शोषण किया गया जोकि भाजपा की केन्द्र सरकार, हरियाणा तथा अन्य राज्यों की भाजपा सरकारों के कफन में कील साबित होगा।

पार्टी ने देश के प्रधानमंत्री से अपील की कि हरियाणा सरकार को नौदीप कौर को तुरंत रिहा करने के लिए निर्देश जारी करें। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महिन्द्र सिंह हीर ने यह भी कहा कि जो लोग अपने संविधानिक अधिकारों के लिए संविधानिक तरीके से संघर्ष कर रहे हैं सरकार उनको देशद्रोही कह कर जेलों में डाल रही है जोकि देश के माथे पर कलंक है। उन्होंने हरियाणा के पुलिस अधिकारियों जिन्होंने नौदीप कौर पर झूठा मुक्द्दमा डाल कर अत्याचार किया है तथा शारीरिक शोषण किया है, उनपर केस दर्ज करके नौकरी से निलंबित करने के उपरांत जेलों में बंद करने की ज़ोरदार मांग की। उन्होंने यह भी बताया कि नौदीप कौर की तुरंत रिहाई के लिए पार्टी की तरफ से देश के प्रधान मंत्री/हरियाणा सरकार/पंजाब के मुख्य मंत्री को जिले के डिप्टी कमिश्नर के माध्यम से एक मांग पत्र भेजा जाएगा।

जिला अध्यक्ष नंबरदार सुखविन्द्र लाल ने बताया कि पार्टी की तरफ से 16 फरवरी को 12 बजे जिले के डिप्टी कमीश्नर को मांग पत्र सौंपा जाएगा। उन्होंने नौदीप कौर को रिहा करवाने के लिए समूह इंसाफ पसंद तथा संघर्षशील संगठनों को संाझा संघर्ष करने का निमंत्रण दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here