Saturday, October 17, 2026
Home Chandigarh राज्य चुनाव आयोग ने 3 बूथों पर दोबारा मतदान करवाने के दिए...

राज्य चुनाव आयोग ने 3 बूथों पर दोबारा मतदान करवाने के दिए आदेश

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। राज्य चुनाव आयोग द्वारा पटियाला के नगर परिषद, पातड़ां और समाना के 3 बूथों पर दोबारा मतदान करवाने के आदेश दिए हैं। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए राज्य चुनाव आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि पटियाला जि़ले के पातड़ां के रिटर्निंग अफ़सर द्वारा वार्ड नं. 8 के बूथ नं. 11 में मतदान के दौरान ई.वी.एम. को नुकसान पहुँचाने सम्बन्धी सूचना भेजी गई थी।

Advertisements

इसी तरह पटियाला जि़ले के समाना हलके के रिटर्निंग अफ़सर द्वारा भी समाना के वार्ड नं. 11 के बूथ नं. 22 और 23 में ई.वी.एम. को नुकसान पहुँचाने सम्बन्धी सूचना भेजी गई थी। प्रवक्ता ने बताया कि इस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए आयोग द्वारा इन तीनों बूथों और स्टेट इलैकशन कमिशन एक्ट, 1994 की धारा 59(2)(ए) के अधीन इन तीनों बूथों पर पहले डाली गईं वोटों को रद्द करते हुए यहाँ नए सिरे से मतदान करवाने के आदेश दिए गए हैं। प्रवक्ता ने बताया कि इन तीनों बूथों पर अब तारीख़ 16 फरवरी, 2021 को प्रात:काल 8:00 बजे से 4:00 बजे तक फिर से वोटें डाली जाएंगी और गिनती 17 फरवरी, 2021 को होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here