निगम चुनावों में लोकतंत्र की हार और तानाशाही की हुई है जीत: बाली

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब में नगर निगम चुनावों में लोकतन्त्र की हार हुई है और तानाशाही की जीत हुई है। इस बात प्रगटावा संघर्ष कमेटी के जि़ला अध्यक्ष कर्मवीर बाली ने किया। कर्मवीर बाली ने कहा कि जो काम पहले कभी नही हुये वो अब हो रहे हैं। पहले वोटें डालने के बाद साथ ही नतीजे आ जाते थे अब तीन दिन बाद नतीजे का असर लोकतन्त्र द्वारा दिये फतवों के उल्ट दिया गया है जो जनता के गलें में नही उतर रहा। कांग्रेस का मेयर बनने के बाद जो विपक्षी जीते हैं उनका काम नहीं होगा उल्टा जो कांग्रेसी हारे हैं,उनका काम होगा और विपक्ष के जीते हुए नगर काऊंसलरों को सिवाये परेशानी के कुछ नहीं मिलने वाला। कांग्रेस किसान आन्दोलन को ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना चाहती है जिसका आगाज़ नगर निगम आन्दोलन से शुरू हो चुका है।

Advertisements

पंजाब की जनता को हैरानी नहीं होनी चाहिए जब कैप्टन सरकार नगर निगम के नतीजों से उत्साहित होकर पंजाब में किसी भी समय विधान सभा के चुनावों का एैलान कर सकती है। पंजाब में निष्पक्ष चुनावों का होना अब नामुमकिन सा हो गया है। पंजाब में लोकतंत्र नाम की कोई चीज़ नहीं रह गई है। अब अगर विधान सभा चुनाव भी नगर निगम चुनाव की तरह हुये तो वो दिन दूर नहीं जब लोकतन्त्र के नाम पर पंजाब में तानाशाही का बोलवाला होगा। अगर केन्द्र सरकार पंजाब में चुनाव करवाना चाहती है तो पंजाब में एकमात्र हल है राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया जाये और लोतन्त्र को बहाल रखा जाये। इस अवसर पर चेयरमैन नवल किशोर कालिया, निर्मल सिंह आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here