आज़ाद किसान कमेटी दोआबा ने सिंगड़ीवाला रेलवे फाटक पर शान्तिपूर्वक दिया धरना

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली की ओर से दिये गये प्र्रोग्राम के अनुसार होशियारपुर में सिंगड़ीवाला रेलवे फाटक पर आज़ाद किसान कमेटी दोआबा होशियारपुर की ओर से 12.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक शान्तिपूर्वक धरना दिया गया। धरने पर बैठे आन्दोलनकारी किसानों को मास्टर हरबंस सिंह संघा की आरे सम्बोधन करते हुये बताया गया कि जब तक मोदी सरकार द्वारा किसानों पर थोपे गये तीनों काले कानूनों तथा एम.एस.पी. को रद्द नही किया जाता यह संघर्ष इसी तरह चलता रहेगा। इन कानूनों को रद्द करने के इलावा जो नौजवान तथा किसान 26 जनवरी को केन्द्र सरकार ने गुमराह करके कैद किये थे तथा एक लड़की नौदीप कौर गंन्धड़ को नजायज़ हिरासत में रखा गया, को रिहा नही किया जाता तक यह संघर्ष दिल्ली के संयुक्त किसान मोर्चे की ओर से प्रोग्राम के अनुसार चलता रहेगा।

Advertisements

इसके बाद आज़ाद संघर्ष कमेटी लाचोवाल के प्रधान गुरदीप सिंह खुनखुन की ओर से धरनाकारियों को सम्बोधन करते हुये बताया गया कि हरियाणा सरकार के खेतीबाड़ी मन्त्री जे.पी. दलाल की ओर से जो ब्यान मोर्चे में शहीद हुये किसाने के बारे में दिया गया है यह एक निन्दनीय तथा शर्मनाक ब्यान है। शहीद हुये किसानों का मज़का उड़ा कर माफी मांगने से पता चलता है कि इनके दिल में किसानों के लिए कोई इज्ज़त नही हैं।श्री खुनखुन ने केन्द्र सरकार की ओर से जो अडानी-अम्बानी के खज़ाने भरने की स्कीम है, देश को तबाह करने वाली चाल बताया। देश का किसान अब जागरूक हो चुका है। वो जानता है कि काले कानून सिर्फ कार्पोरेट घरानांे को फायदा देने के लिए हैं।

प्रधान गुरदीप सिंह खुनखुन ने बताया कि कल दिनांक 19-2-2021 को आज़ाद संघर्ष कमेटी लाचोवाल तथा आज़ाद किसान कमेटी दोआबा होशियारपुर की ओर से 12.00 बजे श्री कलगीधर गुरद्वारे से एक मोटरसाईकल रैली शहर में निकाली जायेगी। यह रैली लाचोवाल टोल प्लाज़ा से शुरू होगी।इस धरने में भगत सिंह कलामंच की ओर से (दिल्ली से दुल्ला बोलता है) नाटी श्री तीर्थ सिंह चडि़क द्वारा पेश किया गया। इस नाटक में दिल्ली सरकार तथा हरियाणा सरकार की ओर से जो किसानों पर ज़ुल्म किये गये है, उनकी जानकारी दी गई है।इस धरने को हरबंस सिंह संघा, गुरदीप सिंह खुनखुन, ज्ञान सिंह भलेठू, सुरजीत सिंह सैनी, लखवीर सिंह लक्खी, सुखपाल सिंह काहरी, मनजीत सिंह नम्बरदार, सुखपाल सिंह काहरी, एस.पी. शर्मा, हरपाल लाडा, गरबचन सिंह खुनखुन, परविन्द्र सिंह लाचोवाल, रणधीर सिंह असलपुर, कशमीरा सिंह हरगढ़, जगदीश सिंह बैंस, मंगत सिंह, तरसेम सिंह नागरा, किशन सिंह, दिलबाग सिंह, दलवीर सिंह, गुरनाम सिंह, शाम सिंह ने भी सम्बोधन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here