
फिरोज़पुर (द स्टैलर न्यूज़)। सीमा सुरक्षा बल ने फिरोज़पुर सैक्टर से एक संदिग्ध टै्रक्टर की रोड बरामद की है, जिसमें कुछ पाऊडर की बरामदगी की गई है। बीएसएफ द्वारा रोड में हैरोइन होने की आशंका जताई जा रही है।

इस दौरान बीएसएफ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें बार्डर से एक टै्रक्टर की रोड बरामद हुई, जिसे जवानों द्वारा जब खोला गया तो उसमें कुछ पाऊडर मिला। जिसे बीएसएफ द्वारा तुरंत जब्त कर लिया गया है।












