प्रो. सतीश महाजन ने धनसंग्रह में दिया 1 लाख 1 हजार रूपये का योगदान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में बन रहे भगवान श्री राम जी का भव्य मंदिर के लिए समाज में समर्पण का उत्साह देखने योग्य है। राम भक्त घर घर जाकर लोगों से अयोध्या में बन रहे भव्य मंदिर के लिए धन संग्रह कर लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।

Advertisements

15 जनवरी से लेकर 7 मार्च तक चल रहे इस अभियान में शहर वासियों ने और गांव के लोगों ने अपना समर्पण कर भगवान श्री राम के प्रति अपनी श्रद्धा और प्रेम उजागर किया है।

स्कीम नंबर 2 में प्रो. सतीश महाजन ने भी भगवान राम के प्रति अपनी श्रद्धा दिखाते हुए राम भक्तों को 1 लाख एक हजार 1 रुपए की धनराशि मंदिर निर्माण के लिए समर्पित की। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक अशोक चोपड़ा, भरत गंडोत्रा, दिनेश गुप्ता सहित अन्य राम भक्त भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here