Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur बड़ा हनुमान जी के मंदिर में चोरी, चोर की सूचना देने वाले...

बड़ा हनुमान जी के मंदिर में चोरी, चोर की सूचना देने वाले को लक्की ठाकुर ने की ईनाम की घोषणा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्रीराम लीला मैदान के समीप स्थित बड़ा हनुमान जी के मंदिर में दिन दिहाड़े एक चोर ने दानपात्र तोडक़र चोरी को अंजाम दिया। चोरी की सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

Advertisements

चोरी का पता चलने पर मंदिर प्रबंधक कमेटी व स्थानीय लोगों में रोष की लहर पाई जा रही है। पदाधिकारियों ने बताया कि शहर में चरमराई सुरक्षा व्यवस्था का यहीं से पता चलता है कि चोरों ने जहां रात के समय लोगों की नींद हराम कर रखी है वहीं दूसरी तरफ दिन में भी उनके हौंसले इतने बुलंद हैं कि वह अति व्यस्ततम मार्ग पर स्थित मंदिर के गल्ले को सरेआम तोडक़र चोरी को अंजाम दिया गया।

इस बारे में पता चलने पर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश महासचिव लक्की ठाकुर ने कहा कि जो भी चोर संबंधी सूचना देगा वह उसे 5 हजार रुपये बतौर ईनाम भेंट करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here