कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सीनियर पत्रकार मेजर सिंह के देहांत पर किया गहरा दुख प्रकट

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने रोज़ाना अजीत अख़बार के सीनियर स्टाफ रिपोर्टर मेजर सिंह, जिनका संक्षिप्त बीमारी बाद जालंधर के एक प्राईवेट अस्पताल में आज प्रात:काल देहांत हो गया, की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है। मेजर सिंह (68) अपने पीछे पत्नी, तीन बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। अपने शोकसंदेश में मेजर सिंह को प्रसिद्ध पत्रकार और अच्छे गुणों वाला एक नेक इंसान बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर सिंह को राज्य का सामाजिक-आर्थिक और राजनैतिक ज्ञान होने के साथ-साथ उनकी पंजाबी संस्कृति पर भी अच्छी पकड़ थी।

Advertisements

उन्होंने सदैव प्रैस की स्वतंत्रता का समर्थन किया और पत्रकारिता के प्रसार और विकास में बहुत बड़ा योगदान दिया। मेजर सिंह के देहांत से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। दुखी परिवार के साथ दिली हमदर्दी ज़ाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने परमात्मा के समक्ष अरदास की कि वह इस दुख की घड़ी में परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को आत्मिक शान्ति प्रदान करें। इस दौरान मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने भी मेजर सिंह के देहांत पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि मेजर सिंह को निडर और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पाठक हमेशा याद रखेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here