सुखजिंदर रंधावा ने सीनियर पत्रकार मेजर सिंह के देहांत पर गहरा दुख प्रकट किया

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के सहकारिता और जेल मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने रोज़ाना अजीत अख़बार के सीनियर स्टाफ रिपोर्टर मेजर सिंह (68), जिनका संक्षिप्त बीमारी के बाद जालंधर के एक प्राईवेट अस्पताल में आज प्रात:काल देहांत हो गया था, की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है। मेजर सिंह अपने पीछे पत्नी, तीन बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। वह पंजाब प्रैस क्लब, जालंधर के महासचिव के तौर पर अपनी सेवाएं निभा रहे थे। अपने शोक संदेश में स. रंधावा ने कहा कि मेजर सिंह ने अपने लेखन के द्वारा हमेशा प्रैस की स्वतंत्रता के अलावा गरीबों और समाज के कमज़ोर वर्गों की भलाई के लिए अग्रणी भूमिका निभाई। वह पंजाब की भौगोलिक, राजनैतिक और सामाजिक क्षेत्र की गहरी पकड़ रखने वाले ज़मीन के साथ जुड़े हुए पत्रकार थे।

Advertisements

उन्होंने कहा कि मेजर सिंह के देहांत से पंजाबी भाषा और पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। दुखी परिवार और सगे-संबंधियों के साथ दिली हमदर्दी प्रकट करते हुए कैबिनेट मंत्री ने दिवंगत आत्मा की आत्मिक शान्ति और इस दुख की घड़ी में परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करने के लिए परमात्मा के समक्ष अरदास की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here