Thursday, October 22, 2026
Home Hoshiarpur मैया जी असीं नौकर तेरे वैष्णो धाम में धूमधाम से मनाया शिवरात्रि...

मैया जी असीं नौकर तेरे वैष्णो धाम में धूमधाम से मनाया शिवरात्रि महोत्सव

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मैया जी असीं नौकर तेरे वैष्णो धाम मंदिर में शिवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मैया जी असीं नौकर तेरे वैष्णो सेवा संघ के प्रधान शाम लाल व मीडिया प्रभारी अश्विनी शर्मा छोटा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवरात्रि महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं के हर तरह के प्रबंध किए गए थे। मंदिर प्रबंधक कमेटी की ओर से प्रभु को अर्पित करने के लिए गंगाजल, कच्ची लस्सी, आक, धतूरा, बिल पत्र व फूलों की थाली प्रभु प्रेमियों को दी गई। हजारों की संख्या में श्रद्धालु सुबह 5 बजे से लेकर देर रात 10 बजे तक मंदिर में माथा टेकने के लिए आते रहे। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारा लगातार चलता रहा।

Advertisements

इस अवसर पर प्रवीण वालिया पिंटू, शाम लाल, राकेश शमाज़्, विजय कश्यप, अश्विनी शमाज़् छोटा, कुलदीपक मल्होत्रा, कपिल देव, अंकुर तुलसी, हनी शमाज़्, दरिंदर राजवंश,महिंदरपाल गुप्ता, संजीव ठुकराल, मुकेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, मोहन धामी, हरी सिंह सैनी, अमित गुप्ता, दीपक पूरी, नरेन्द्र कुमार, राकेश शारदा, अनमोल जैन, विकास शर्मा, शिव कुमार, नरिंदर आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here