Sunday, October 18, 2026
Home Punjab जालंधर जिले के सभी सरकारी और नीजि अस्पतालों में कोरोना टीकाकरण सामर्थ्य...

जालंधर जिले के सभी सरकारी और नीजि अस्पतालों में कोरोना टीकाकरण सामर्थ्य को रोज़ाना 6000 तक बढ़ाया: जिलाधीश

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। जि़ले के सभी सरकारी और प्राईवेट अस्पतालों में रोज़ाना 6000 तक कोरोना टीकाकरण के सामर्थ्य को बढ़ाया गया है। जानकारी देते हुए जिलाधीश घनश्याम थोरी ने योग्य लाभपात्रियों को न्योता दिया कि जि़ले में कोविड टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक कोविड वैक्सीन लगवाई जाए। जि़ले में कोविड -19 की दूसरी लहर दौरान पैदा हुई स्थिति का जायज़ा लेने के लिए बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधीश थोरी ने कहा कि कोविड वैक्सीन के द्वारा ही वायरस को फैलने से रोका जा सकता है, लेकिन यह कुछ लोगों के सक्रिय सहयोग के साथ ही संभव हो सकता है। उन्होनें बताया कि जि़ले में 41 प्राईवेट और 13 सरकारी अस्पतालों की तरफ से कोविड वैक्सीन लगाने की सुविधा दी जा रही है।

Advertisements

उन्होंने यह भी बताया कि इसके अलावा सोमवार से सरकारी मूलभूत स्वास्थ्य केन्द्रों, कम्युनिटी स्वास्थ्य केन्द्रों और सब डिविजऩल अस्पतालों की तरफ से भी यह कोविड वैक्सीन लगाने की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीन को लाभपात्रियों तक आसानी से पहुँचाने के लिए जि़ला प्रशासन की तरफ से सभ्यक ढंग के साथ और बड़े स्तर पर पुख्ता प्रबंध किये गए हैं। उन्होंने कहा कि अब लोगों का कर्तव्य बनता है कि वह कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आए। उन्होंने कहा कि अगर लोग कोविड टीकाकरण करवा भी लेते हैं तो भी सरकार और जिला प्रशासन की तरफ से जारी हिदायतों का पालन करना न भूलें क्योंकि, जागरूकता में ही बचाव है।

जिलाधीश ने आगे बताया कि जि़ला प्रशासन की तरफ से पहले ही सैंपल लेने और कोविड प्रभावित व्यक्तियों के संपर्क में आए, लोगों की पहचान करने की गति को तेज़ किया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले सात दिनों दौरान 21,259 सैंपल लेने के अलावा कोविड प्रभावित व्यक्ति के संपर्क में आए 1,969 लोगों की पहचान की गई है। उन्होंने बताया कि इन सैंपलों में से प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में से 7,596 सैंपल लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जि़ले में 79.27 प्रतिशत वैंटीलेटरों की उपलबद्धता के अलावा स्तर-2 के मरीज़ों के लिए 68.18 प्रतिशत और स्तर-3 के मरीज़ों के लिए 50.39 प्रतिशत बैड उपलब्ध है।

श्री थोरी ने बताया कि अब तक 9,679 स्वास्थ्य संभाल वर्करों और 10,652 फ्रंट लाईन कर्मियों के अलावा 9,403 बुज़ुर्गों और 45 से 59 साल की उम्र के 1,750 लाभपात्रियों जिनको सह बीमारियाँ थी, को कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जिलाधीश ने पुलिस आधिकारियों को भी आदेश दिए कि जि़ले में रात के करफ्यू को सख्ती के साथ लागू किया जाये और जो सरकारी और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आदेश जैसे मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बरकरार रखना और हाथ धोने आदि का उल्लंघन करते हैं के चालान किये जाएँ। उन्होंने पुलिस आधिकारियों को भी जि़ले में सभी तरह के एकत्रिकरण पर पैणी नजर रखने का आह्वान किया और एकत्र संबंधी सरकारी आदेशों का उल्लंघन करते पाए जाने व्यक्तियों के जुर्माने करने के आदेश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here