Sunday, October 18, 2026
Home Chandigarh स्वास्थ्य मंत्री ने महिन्द्रा एंड महिन्द्रा लिमिटेड को कैंसर केयर कार्यों के...

स्वास्थ्य मंत्री ने महिन्द्रा एंड महिन्द्रा लिमिटेड को कैंसर केयर कार्यों के लिए किया सम्मानित

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और श्रम मंत्री पंजाब स. बलबीर सिंह सिद्धू द्वारा आज महिन्द्रा एंड महिन्द्रा लिमिटेड (स्वराज डिवीजन) को मोहाली, पटियाला, बठिंडा जिलों और चण्डीगढ़ में कैंसर केयर कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।इस मौके पर बोलते हुए स. सिद्धू ने महिन्द्रा एंड महिन्द्रा द्वारा अपने प्रोजेक्टों मोबाइल प्राईमारी हैल्थ, कैंसर स्क्रीनिंग और पैलीएटिव केयर यूनिटज के द्वारा कैंसर केयर क्षेत्र में दिए गए शानदार योगदान की सराहना की।

Advertisements

यह प्रोजैक्ट महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के प्रोजैक्ट सहयोगी ग्लोबल कैंसर कन्सर्न इंडिया द्वारा लागू किये जा रहे हैं जो लाभ से वंचित लोगों पर केन्द्रित है और कैंसर देखभाल के क्षेत्र में देशभर में कार्यशील है।ट्राॅफी एम एंड एम लिमिटेड की ओर से श्री अरुण राघव, हैड ई.आर, एडमिन एंड सीएसआर, श्री रंजन मिश्रा और श्री विमल, सीनियर मैनेजर-सीएसआर, गणेश भट्ट, हैड प्रोग्राम और श्री शिवपाल सिंह राणा – ग्लोबल कैंसर कन्सर्न इंडिया के सलाहकार ने प्राप्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here