Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur भारतीय विकलांग क्लब ने रोडवेज़ के मैनेजर बग्गा को अंगहीन व्यक्तियों को...

भारतीय विकलांग क्लब ने रोडवेज़ के मैनेजर बग्गा को अंगहीन व्यक्तियों को पेश आ रही समस्याओं से करवाया अवगत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय विकलांग क्लब पंजाब का एक प्रतिनिधिमंडल जरनैल सिंह धीर, कुलदीप सिंह पत्ती तथा जसवंत सिंह जंडी के नेतृत्व में पंजाब रोडवेज़ के जनरल मैनेजर रणजीत सिंह बग्गा को मिला तथा उनको अंगहीन व्यक्तियों को पेश आ रही समस्याओं से अवगत करवाया।

Advertisements

इस दौरान जरनैल सिंह धीर ने बताया कि पंजाब सरकार के आदेशों अनुसार बहुत लम्बे समय से अंगहीन व्यक्तियों को आधे बस किराऐ तथा पूरी माफी वाले बस किराऐ के पहचान पत्र जिले के डिप्टी कमिश्नर द्वारा जारी किये जाते रहे हैं तथा अब भी जारी किये जा रहे हैं। पर विभाग के कई कंडक्टर इन पहचान पत्रों को मानने के लिए तैयार नहीं हैं, जिस कारण अंगहीण व्यक्तियों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

जरनैल सिंह धीर ने बताया कि मैनेजर साहिब ने जल्द ही इस समस्या को हल करने का भरोसा दिलवाया है। इस अवसर पर क्लब की तरफ से जनरल मैनेजर रणजीत सिंह बग्गा को सम्मान के तौर पर फूलों का गुलदस्ता भेंट किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here