भाजपा कार्यकर्ता पार्टी छोड़ साथियों सहित कांग्रेस में शामिल, विधायक डोगरा ने किया स्वागत

दसूहा (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मनु रामपाल। जरनैल सिंह बिल्ला के नेतृत्व में गांव फतेहगढ़ से कैप्टन मक्खन सिंह, पटवारी जगदीश सिंह पंचायत सदस्य, जागीर सिंह, इंदरजीत शर्मा, लखविंदर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी का दामन छोड़ कर हलका विधायक दसूहा की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया है। विधायक डोगरा ने सबको आश्वस्त दिया कि कांग्रेस पार्टी में उनके मार्गदर्शन एवं व्यक्तिगत सोच का सम्मान किया जाएगा।

Advertisements

डोगरा ने कहा कि केंद्र में शासित भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियां ही उसके पतन का कारण हैं क्योंकि वह सिर्फ धर्म के नाम पर जनता को आपस में भिड़ाने की राजनीति जानते है। देश के अन्नदाताओं का ज्वलंत मुद्दा इस बात का परिचायक है इसी वजह से भाजपा सरकार उसका समाधान करने में असमर्थ रही है क्योंकि वह इस बात को नहीं समझ पाई कि धर्म फसलों की रक्षा नहीं करता किसान करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here