मन में प्रभु के प्रति प्यार और भक्ति से मिलती है शक्ति: आचार्य चंद्रमोहन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। योग साधन आश्रम मॉडल टाउन होशियारपुर में आयोजित रविवारीय सत्संग के दौरान भक्तों का मार्गदर्शन करते हुए आचार्य चंद्रमोहन अरोड़ा ने कहा कि जीवन का लक्ष्य मोक्ष है। मोक्ष गुरु कृपा से ही मिलता है। गुरु शिष्य को मंजिल तक पहुंचने का रास्ता बताते हैं। उन्होंने बताया कि जैसे कोई एक मोटर से पहाड़ों पर जा रहा हो, जहां चढ़ाई हो तो हमें तीन चीजों की जरूरत होती है। पहले तो सडक़ ठीक होनी चाहिए, दूसरा मोटर में पैट्रोल होना चाहिए तथा तीसरा मोटर की रोशनी भी ठीक हो। नहीं तो रात में लाइट फेल हो जाने से मोटर कहीं भी गिर सकती है ।

Advertisements

इसी तरह जीवन में भी प्रगति करने के लिए इसी तरह से तीन चीजों की जरूरत होती है। हमारा शरीर ठीक रहना चाहिए , मन में उत्साह हो और बुद्धि में ज्ञान हो। इनमें से एक चीज भी न हो तो जीव अपने जीवन के लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकता। शरीर निरोग हो, मन में शक्ति हो तथा बुद्धि मे ज्ञान का प्रकाश। उन्होंने बताया कि मन में प्रभु के प्रति प्यार और भक्ति से शक्ति मिलती है। इस शक्ति में वृद्धि हेतु गुरु की शरण में रहकर यम और नियमों का पालन करते रहना चाहिए। ज्ञान के लिए हमें ग्रंथों का को पढऩा चाहिए। गुरु के प्रवचन में ईश्वरीय ज्ञान होता है। जीवन के लक्ष्य तक जाने के लिए गुरु एक आवश्यक सीड़ी है। इसलिए गुरु की शरण में रहना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here