Wednesday, October 21, 2026
Home Chandigarh पंजाब को जल्द मिलेगा ओलम्पिक स्तर का मुख्य हॉकी प्रशिक्षकः राणा सोढी

पंजाब को जल्द मिलेगा ओलम्पिक स्तर का मुख्य हॉकी प्रशिक्षकः राणा सोढी

चंडीगढ़,(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने आज ऐलान किया कि राज्य में हॉकी खेल को जमीनी स्तर तक प्रफुल्लित करने के लिए जल्द ही ओलम्पिक स्तर के खिलाड़ी की बतौर मुख्य हॉकी प्रशिक्षक नियुक्ति की जायेगी।खेल मंत्री ने यह खुलासा सुरजीत हॉकी सोसायटी के अधिकारियों के साथ मुलाकात के दौरान किया। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार राज्य में हॉकी के उभरते खिलाड़ियों के खेल को और तराशने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं जिसके अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय जगत में अपने खेल का लोहा मनवा चुके किसी प्रसिद्ध ओलम्पियन की सेवाएं लेने सम्बन्धी फ़ैसला लिया गया है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि जल्द ही ओलम्पिक स्तर का खिलाड़ी राज्य के हॉकी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देता नज़र आएगा।राणा सोढी ने सुरजीत हॉकी सोसायटी द्वारा जालंधर के सुरजीत हॉकी स्टेडियम में 14 और 19 साल के हॉकी खिलाड़ियों की शुरू की गई सुरजीत हॉकी अकैडमी की कारगुज़ारी पर संतोष जाहिर करते हुए सुरजीत हॉकी सोसायटी के प्रधान और डिप्टी कमिश्नर जालंधर घनश्याम थोरी के नेतृत्व में अकादमी द्वारा प्राप्तियों की प्रशंसा भी की।उन्होंने अकैडमी को साल 2021-22 के लिए 36 सीटों (18 लड़के और 18 लड़कियों) का डे-स्कॉलर हॉकी विंग देने का भी ऐलान किया। उन्होंने अकैडमी को 200 हॉकियों, 200 बॉल और 2 गोलकीपर किटें देने की मंजूरी के हुक्म भी जारी किये। इस मौके पर सुरजीत हॉकी सोसायटी के चीफ़ पी.आर.ओ. सुरिन्दर सिंह, संयुक्त सचिव रणबीर  सिंह राणा टुट्ट और सचिव इकबाल सिंह संधू आदि उपस्थित थे।——–

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here