मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने नारेबाजी कर दी गिरफ्तारियां

जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), अनिल भारद्वाज। लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकारी डाकबंगला राजौरी के बाहर सड़क मार्ग पर एकत्रित होकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष जीए मीर, पूर्व मंत्री शब्बीर अहमद खान, पूर्व मंत्री रमन बल्ला , पूर्व विधायक अशोक शर्मा, पुष्पविंद्र गुप्ता, योगराज , युवा नेता अमित स्याल आदि महिला कार्यकर्ता मौजूद थे। कांग्रेस का रोष देखते हुए पुलिस व सीआरपीएफ के जवान व तहसीलदार राजौरी मौजूद रहे और कांग्रेसियों को जिला सचिवालय जाने से रोकने का प्रयास किया।

Advertisements

कांग्रसी कार्यकर्ताओं व नेताओं की पुलिस के साथ धक्का मुक्की करते हुए आगे बड़े। और खास बात यह रही कि कांग्रसी नेताओं व कार्यकर्तओं ने खुद गिरफ्तारियां दी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय किसान और गरीबों की हितों को ध्यान में रखकर हर फैसले लिए जाते थे। इसका लाभ किसान और गरीबों के परिवारों को मिलता था। जब से भाजपा की केंद्र में सरकार बनी है तब से देश में निरंतर महंगाई बढ़ रही है। बेरोजगारी दिन ब दिन बड़ी है। पड़े लिखे युवा सड़कों पर काम करने को मजबूर। सरकारी कालेजों में लंबे समय से कार्यरत अस्थायी लोगों को परमानेंट नहीं किया जा रहा। वह काफी परेशान है। सर्व शिक्षा अभियान के कईं स्कूल बंद कर दिए गए है। जिला पुंछ के एक अस्थायी युवा को वेतन नहीं मिलने पर उसने मजबूरन जगह खाना पड़ा था पढ़े लिखे युवा आत्महत्या करने को तैयार है। जल्द से समस्यों को दूर किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here