Sunday, October 18, 2026
Home National केन्द्र सरकार ने बचत खातों पर घटाया ब्याज, 4 प्रतिशत की जगह...

केन्द्र सरकार ने बचत खातों पर घटाया ब्याज, 4 प्रतिशत की जगह अब 3.5 प्रतिशत वार्षिक ही मिलेगा ब्याज

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय की तरफ से बचत खातों पर ब्याज घटाने की घोषणा की गई है, जोकि कम अवधि के बचत खातों पर लागू होंगे। इन आदेशों के अनुसार 4 प्रतिशत ब्याज के स्थान पर अब 3.5 प्रतिशत की दर से ही ब्याज मिलेगा। बताते चलें कि इस घोषणा के बाद पीपीएफ बचत खातों, किसान बचत योजना और सुकन्या समृद्धि योजना के खाता धारकों पर इस घोषणा का असर पड़ेगा।इस योजना के तहत सीनियर सिटिजन को भी उनकी जमा के बदले मिलने वाले ब्याज में कटौती की गई है, पहले 7.4 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता था जोकि अब 6.5 प्रतिशत की दर से मिलेगा।

Advertisements

इस योजना से सुकन्या समृद्धि खाता धारकों को भी काफी नुकसान झेलना पड़ेगा। पहले सुकन्या समृद्धि खाता धारकों को 7.6 फीसदी की दर से ब्याज मिलता था, जो वार्षिक था, लेकिन, अब इसकी ब्याज दर भी घटा कर 6.9 प्रतिशत कर दी गई है। सरकार की इस योजना में निवेश करने वालों को भी काफी नुकसान झेलना पड़ सकता है। सरकार ने राष्ट्रीय बचत योजना में निवेश करने वालों को भी झटका दिया है। निवेश करने वालों को 6.8 प्रतिशत की बजाए 5.9 फीसदी की दर से ब्याज का भुगतान किया जाएगा। देश में नौकरी पेशा लोगों के लिए सबसे लाभ वाले पीपीएफ स्कीम जोकि पहले 7.1 प्रतिशत थी के स्थान पर 6.4 प्रतिशत से ब्याज दर भी घटाई गई है।

किसान पत्र धारकों को भी इस योजना से बड़ा झटका पहुंचा है, पहले जोकि 6.9 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता था और 124 महीने में मैच्योर होता था, अब इस योजना के तहत 6.2 फीसदी दर से ही ब्याज मिलेगा और मैच्योरिटी का समय भी 124 माह बढ़ाकर 138 माह कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here