Friday, November 6, 2026
Home Politics हिन्दुओं की भावनाओं को भडक़ाने से बाज आएं लालू: शेरे पंजाब सिंह

हिन्दुओं की भावनाओं को भडक़ाने से बाज आएं लालू: शेरे पंजाब सिंह

shera

-कहा, देश का सौहार्द बिगाडऩे का काम कर रहे हैं लालू-
होशियारपुर, 6 अक्टूबर : लालू प्रसाद यादव का यह कहना कि हिन्दू भी गौमांस खाते हैं हिन्दुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है तथा उन्हें कोई हक नहीं कि वे देश का सौहार्द खराब करने के लिए ऐसी बयानबाजी करें। उक्त बात बजरंग दल के विभाग प्रमुख शेरे पंजाब सिंह ने आज यहां एक बैठक में लालू प्रसाद यादव के बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि लालू खुद यादव वंश के होकर ऐसी बातें करें यह उनको वैसे ही शौभा नहीं देता। उनका बयान रसामाजिक सौहार्द खराब करने वाला है तथा सरकार को उन पर कार्रवाई करनी चाहिए। शेरे पंजाब सिंह ने कहा कि अकसर विवादों में घिरे रहने वाले लालू खुद पर पहले नजर दौड़ाएं उसके बाद किसी धर्म व धर्म से संबंधित भावनाओं पर टिप्पणी करें। शेरे पंजाब सिंह ने भारत सरकार से अपील की कि ऐसे बयानबाजी करने वालों पर नकेल कसने के लिए कड़ा कानून बनाया जाए। इस अवसर पर सोनू जैलदार, मोहित बहल व साहिल ठाकुर भी मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here