
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़), ज्योति गंगड़। लोक सभा चुनाव को लेकर पूरे देश में सभी पार्टी द्वारा प्रचार किए जा रहे थे। पर आज शाम 6 बजे लोक सभा चुनाव का प्रचार थम जाएगा। चुनाव प्रचार के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कन्याकुमारी पहुंचेगें जहां पर वह स्वामी विवेकानन्द को समर्पित रॉक मेमोरियल में मेडिटेशन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 48 घंटे तक कन्याकुमारी में ही रहेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी की ध्यान साधना पर विरोधी पार्टीयों द्वारा निशाने साधे जा रहे है। उनका कहना है कि अगर प्रधानमंत्री मोदी साधना करना चाहते हैं तो आखिरी दौर के चुनाव के बाद करें।












