Sunday, October 18, 2026
Home National बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही: 11 हजार वोल्ट की तार की चपेट...

बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही: 11 हजार वोल्ट की तार की चपेट में आने से 4 बच्चे झुलसे, लोगों में रोष

बछवाड़ा/बेगूसराय (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: राकेश कुमार। बिजली विभाग की लापरवाही का नतीजा एक बार फिर सामने आया है। शुक्रवार को बछवाड़ा थाना क्षेत्र के भीखचक गांव में हाई वोल्टेज तार की की चपेट में आने से चार लोग गंभीर रूप से घायल होकर झुलस गए। वहीं एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घायलों को इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान भिखमचक पंचायत के वार्ड संख्या 2 निवासी गोपाल साह का पुत्र प्रिंस कुमार, लालजी शाह का पुत्र आदित्य कुमार, हरि नारायण साह का पुत्र रोशन कुमार तथा राधे श्याम साह का पुत्र विवेक कुमार के रूप में हुई है।

Advertisements

ग्रामीणों ने बताया कि भीखमचक निवासी गोपाल साह के घर में मुंडन संस्कार का कार्यक्रम था और इसीलिए लोग बस में सवार होकर झमटीया गंगा घाट जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी तैयारी के क्रम में गोपाल साह का पुत्र प्रिंस कुमार, लालजी शाह का पुत्र आदित्य कुमार,हरि नारायण साह का पुत्र रोशन कुमार तथा राधेश्याम शाह का पुत्र विवेक कुमार बस की छत पर लाउड स्पीकर बांधने के लिए ऊपर चढ़ा। इसी दौरान पोल से नीचे लटक रहे ग्यारह हजार वोल्ट के तार की चपेट में सभी बच्चे आ गए। करंट लगने के बाद बच्चे के मुंह से अजीब सी आवाज़ निकली।

ग्रामीणों ने बच्चों को करंट लगा देखा तो तत्काल ही किसी तरह उन्हें तार से अलग किया। कुछ क्षण के लिए वहां अफरातफरी का माहौल व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने सभी घायलों को आनन-फानन में स्थानीय निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। गनीमत रही कि बस में अधिकांश लोगों के सवार होने से पहले ही यह हादसा हुआ अन्यथा आज बिजली विभाग की लापरवाही से एक बड़ी दुर्घघटना हो सकती थी। इस घटना को लेकर बिजली विभाग के प्रति लोगो में आक्रोश की लहर पाई जा रही है। लोगों ने लापरवाही बरतने वाले विभाग अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here