Tuesday, October 20, 2026
Home Chandigarh स्कूल शिक्षा विभाग में 3100 से अधिक पद भरने की प्रक्रिया शुरू

स्कूल शिक्षा विभाग में 3100 से अधिक पद भरने की प्रक्रिया शुरू

चंडीगढ़,(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार की घर-घर रोजग़ार योजन के अधीन स्कूल शिक्षा विभाग ने भर्ती की प्रक्रिया तेज़ कर दी है और इसमें 3142 पदों की भर्ती के लिए आवेदनों की माँग की गई है। स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता के अनुसार शिक्षा मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला के निर्देशों के बाद विभिन्न पदों की भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है। अकेले सरहदी क्षेत्र में मास्टर काडर के 2392 पद भरने के लिए उम्मीदवारों से आवदनों की माँग की गई हैं।

Advertisements

प्रवक्ता के अनुसार मास्टर काडर में अंग्रेज़ी विषय के 899 अध्यापक, गणित के 595 और विज्ञान के 518 अध्यापक भर्ती किए जा रहे हैं। इसके अलावा अंग्रेज़ी विषय में 380 अध्यापकों के बैकलॉग पदों को भी भरा जा रहा है। प्रवक्ता के अनुसार यह सभी पद बॉर्डर एरीये के हैं। प्रवक्ता ने आगे बताया कि इन पदों के लिए विभाग की वैबसाईट पर पहली मई 2021 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इससे पहले स्कूल लाइब्रेरियनों के भी 750 पदों के लिए भी आवेदनों की माँग की जा चुकी है, जिनके लिए आवेदन करने की आखिऱी तारीख़ 26 अप्रैल निर्धारित की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here