Tuesday, October 20, 2026
Home Chandigarh शिक्षा विभाग की दाखि़ला मुहिम के साथ-साथ ऑनलाईन शिक्षा ने भी तेज़ी...

शिक्षा विभाग की दाखि़ला मुहिम के साथ-साथ ऑनलाईन शिक्षा ने भी तेज़ी पकड़ी

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। स्कूल शिक्षा विभाग ने नए शैक्षिक सत्र के लिए दाखि़लों संबंधी शुरू की गई मुहिम के साथ-साथ अब विद्यार्थियों को ऑनलाईन शिक्षा उपलब्ध करवाने के सम्बन्ध में भी तेज़ी लाई जा रही है। स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता के अनुसार स्कूल शिक्षा मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला के निर्देशों पर शिक्षा सचिव श्री कृष्ण कुमार के नेतृत्व में अध्यापकों ने स्कूल बंद होने के कारण पहली अप्रैल से ही ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी गई थी और अब दाखि़लों का काम काफ़ी हद तक मुकम्मल होने के कारण ऑनलाईन पढ़ाई की प्रक्रिया में और तेज़ी आ गई है।

Advertisements

कोविड-19 की महामारी के कारण स्कूल बंद होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई को यकीनी बनाने के लिए अध्यापकों द्वारा विभिन्न ऑनलाईन वीडियो ऐप्ज़ का प्रयोग किया जा रहा है। ऑनलाईन शिक्षा में नवीनतम तकनीक के प्रयोग से इस समय पर सरकारी स्कूलों के 25 लाख के करीब विद्यार्थियों की पढ़ाई को यकीनी बनाया जा रहा है। अध्यापकों द्वारा विद्यार्थियों के वाट्सऐप ग्रुप बनाकर ‘ज़ूम ऐप’ पर क्लासें लेने के साथ-साथ ‘ऐजूकेयर ऐप’ का भी प्रयोग किया जा रहा है। अध्यापकों द्वारा विद्यार्थियों को ऑनलाईन असाईनमैंटें भेजी जा रही हैं, जिससे विद्यार्थियों के सीखने के सामथ्र्य में वृद्धि हो सके।

अध्यापकों द्वारा नए सैशन के दाखि़लों के लिए गुगल फार्मों की सहायता से दाखि़ले किए जा रहे हैं और दाखि़लों के लिए बड़े स्तर पर प्रचार भी किया जा रहा है। इसके साथ ही अध्यापकों द्वारा विद्यार्थियों को किताबें उपलब्ध करवाने के लिए घर-घर पहुँच की जा रही है, जिससे विद्यार्थियों को पढऩे की सामग्री में कोई कमी ना आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here