Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur भावाधस ने संविधान निर्माता भारत रत्न डा. बीआर अंबेडकर जी को किया...

भावाधस ने संविधान निर्माता भारत रत्न डा. बीआर अंबेडकर जी को किया याद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर भावाधस की तरफ से संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. बी.आर. अम्बेडकर जी के 130वें जन्म दिवस पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर दोआभा जोन प्रधान सन्नी खोसला व अमित सभ्रवाल ने संविधान निर्माता बाबा साहिब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि वह एक विद्वान होने के साथ-साथ अच्छे अर्थशास्त्री भी थे।

Advertisements

उन्होंने कहा वह एक बुद्धिमान संविधान विशेषज्ञ थे, जिन्होंने लगभग 60 देशों के संविधानों का अध्ययन किया था और भारत के संदर्भ में अनुकूल विशेषताओं को ग्रहण किया। उन्हें ‘संविधान निर्माता’ के रूप में मान्यता प्राप्त है। इस अवसर पर तरसेम लाल आदिया, तरसेम लाल हंस चेयरमैन, रिशू आदिया, अनिल सभ्रवाल, राजू, साहिल सभ्रवाल, राहुल गिल आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here