Thursday, October 29, 2026
Home Chandigarh स्कूल शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में जैंडर सेंसिटाइजेशन प्रोजैक्ट शुरू...

स्कूल शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में जैंडर सेंसिटाइजेशन प्रोजैक्ट शुरू करने का किया फैसला

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्यभर के सरकारी स्कूलों में जैंडर सेंसिटाइजेशन प्रोजैक्ट शुरू करने का फ़ैसला किया गया है। इसका उद्देश्य विभिन्न पक्षों से विद्यार्थियों को संवेदनशील बनाना है। इसकी जानकारी देते हुए आज यहां स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला के नेतृत्व में विभाग द्वारा विद्यार्थियों के स्तर को ऊँचा उठाने के लिए लगातार कोशिशें की जा रही हैं। इन कोशिशों के हिस्से के तौर पर जैंडर सेंसीटाईजेशन प्रोजैक्ट 6वीं से 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए 2021-22 के अकादमिक सैशन दौरान शुरू किया जा रहा है। यह प्रोजैक्ट सभी सरकारी स्कूलों में चलाया जाएगा।

Advertisements

प्रवक्ता के अनुसार समस्त जि़ला मेंटॉर्स (डी एम्ज़) को ‘वेलकम लाईफ’ और ब्लॉक मेंटॉर्स (बी.एम्ज़) अंग्रेज़ी /सामाजिक विज्ञान को जैंडर सेंसीटाईजेशन प्रोजैक्ट के लिए बतौर मास्टर ट्रेनर लगाया गया है। ‘वेलकम लाईफ’ प्रोजैक्ट पहले ही शुरू किया जा चुका है। इन प्रोजेक्टों के लिए डी एम्ज़ और बी.एम्ज़ को 19 अप्रैल से 30 अप्रैल तक विभिन्न बैचों में ऑनलाईन प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक दिया जायगा। इस दौरान 21 अप्रैल और 24 से 26 अप्रैल को ट्रेनिंग नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here