Wednesday, October 28, 2026
Home National जाकिर अस्पताल के बाहर ऑक्सीजन टैंकर लीक होने से 22 लोगों की...

जाकिर अस्पताल के बाहर ऑक्सीजन टैंकर लीक होने से 22 लोगों की मौत

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। महाराष्ट्र के नासिक में जाकिर अस्पताल के पास ऑक्सीजन टैंकर लीक होने से करीब 22 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद आक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था को आधे घंटे तक रोकना पड़ा। 80 में से करीब 31 मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

Advertisements

टैंकर लीक होने से गैस आस-पास के इलाके में फैल गई जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लग पड़ी। लीकेज को रोकने का काम अभी भी जारी है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता माजिद मेनन ने कहा कि लीकेज के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here