
उत्तर प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां दहेज के मुकदमे में समझौता ना करने पर पति ने पत्नी पर दबाव बनाते-बनाते सोशल मीडिया पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर पत्नी के अश्लील फोटो वायरल कर दी। जानकारी मुताबिक थाना गजरौला क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का विवाह सुनील कुमार निवासी हबीबगंज, पूरनपुर से हुआ था। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति सुनील और ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए मारपीट करते थे। ससुरालवालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद उसके पिता ने गजरौला थाने में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था।

महिला ने बताया कि दहेज केस दर्ज होने के बाद से उसका पति सुनील लगातार उसे फोन कर समझौते का दबाव डाल रहा था। शिकायत के मुताबिक, पत्नी के इनकार करते ही पति ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाई और उसके अश्लील फोटो वायरल कर दिए।पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति सुनील कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।












