Wednesday, October 28, 2026
Home Latest हाथापाई तक पहुंची मामूली बहस, नर्स और डाक्टर ने एक दूसरे को...

हाथापाई तक पहुंची मामूली बहस, नर्स और डाक्टर ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़, जांच शुरु

उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के रामपुर में जिला अस्पताल में किसी बात को लेकर डाक्टर और नर्स के बीच विवाद हो गया। विवाद नौंकझौंक तक ही सीमित नहीं रहा बल्कि देखते ही देखते बात हाथापाई तक पहुंच गई। नर्स ने डाक्टर को थप्पड़ जड़ दिया, जिस पर डाक्टर ने भी नर्स पर हाथ उठा दिया।

Advertisements

मामला गत रात्रि साढे 9 बजे का बताया जा रहा है। मामले के बाद अस्पताल प्रशासन द्वारा मामले को शांत करने के प्रायस किए जा रहे थे तथा पता चला है कि दोनों एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं तथा डीएम ने इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं।

अस्पताल में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण डाक्टर और नर्सें काफी तनाव में काम कर रहे हैं और सोमवार को भी मरीजों की बढ़ी संख्या के कारण तनाव बढ़ गया और किसी बात को लेकर डाक्टर और नर्स के बीच बहस हो गई, जो बाद में हाथापाई में बदल गई। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here