दौलतपुर चौक (हि.प्र.) (द स्टैलर न्यूज़)। युवा इंडियन नेशनल कांग्रेस रेवोल्यूशन के प्रदेश अध्यक्ष जीवन धीमान रविवार 2 जुलाई को सुबह लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस दौलतपुर चौक पहुंचे। यहां पहुंचने पर आई.एम.सी.आर. के जिलाध्यक्ष वरुण जसवाल ने अपने समर्थकों सहित प्रदेशाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष वरुण जसवाल और गगरेट ब्लॉक के अध्यक्ष बलविंदर सिंह बबली ने संयुक्त रुप से जीवन घीमान को शाल व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जीवन घीमान ने उपस्थित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना उनकी
प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से वह प्रदेश के हर जिले में जाकर युवा आई.एम.सी.आर. कांग्रेस की कमेटी गठित कर रहे हैं ताकि आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी द्वारा दिए गए उम्मीदवारों को भारी बहुमत से जिताया जा सके। उन्होंने बताया कि इस समय प्रदेश में विकास कार्यों की बदौलत कांग्रेस पार्टी की लहर है और इस लहर के बलबूते पर ही प्रदेश कांग्रेस फिर से सरकार बनाने में कामयाब होगी। इस उपरांत श्री धीमान ने अमलैहड में बाबा रुद्रनंद जी के धुने पर जाकर माथा टेका। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष वरुण जसवाल, बलविंदर बबली, राजेश ठाकुर, पंकज कुमार, पन्नू जसवाल, साहिल कुमार, करुण, चंदन शर्मा सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।