पूर्व गृह मंत्री पी.चिदम्बरम पर लोगों को उकसाने का मामला हो दर्ज: निपुण शर्मा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला भाजपा होशियारपुर इकाई ने होशियारपुर पुलिस को लिखित शिकायत देकर कांग्रेस नेता व पूर्व गृह मंत्री पी.चिदम्बरम पर मामला दर्ज करने को कहा।जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा,जिला उपाध्यक्ष सुरेश भाटिया,भारत भूषण वर्मा,एडवोकेट डीएस बागी, डा. बिन्दुसार शुक्ला, डा. राजीव कोहली भाजपा नेताओं ने संयुक्त बयान जारी कर बताया कि बीते दिनों कांग्रेसी नेता पी.चिदम्बरम ने कोरोना महामारी के इस भीषण काल में देश की जनता को केंद्र सरकार के खिलाफ विद्रोह करने को उकसाने का घटिया काम किया है।उन्होंने बताया कि पी.चिदम्बरम ने इस संकट की घड़ी में एक जिम्मेदार नेता की तरह लोगों को संभालने की बजाए सरकार के खिलाफ विद्रोह करने का कह कर देश में अराजकता का माहौल पैदा करने की घटिया कोशिश की है।कोरोना आपदा में इस समय यहां सभी को राजनीति से ऊपर उठ कर लोगों का मनोबल बढ़ाना चाहिए, लेकिन कुछ तथाकथित नेता गन्दी मानसिकता के शिकार होकर ऐसे बयान दागने से परहेज़ नही करते।

Advertisements

इसी सम्बंध में आज भाजपा नेताओं का वफद एसपी (डी)संधू से मिला और उन्हें पूर्व केंद्रीय मंत्री पी.चिदम्बरम के खिलाफ़ लिखित शिकायत देकर उसके खिलाफ डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट व देश के प्रति विद्रोह जैसी बात कहने पर कानूनी कारवाई करने को कहा है। भाजपा नेताओं ने कहा कि पी.चिदम्बरम के ट्वीट के भाव साफ है लोगों को उकसा कर धरने,प्रदर्शन, जाम लगवाना। जिससे देश में अस्थिरता का माहौल बनाना था।शरारती लोग इस बात का फ़ायदा उठा कर आगजनी,सरकारी तोडफ़ोड़ जैसी ओछी हरकतें करेंगे। पी.चिदम्बरम समेत उसकी सोच से सहमत सभी नेताओं की हम निंदा करते है। जिन्होंने इस संकटकाल में सेवा की बजाय इन बातों का प्रचार करने पर ज़ोर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here