चंडीगढ़, 30 अप्रैलःपंजाब सरकार ने कोविड -19 महामारी के मद्देनज़र अधिकारियों और कर्मचारियों के आम तबादलों और तैनातियों के समय में एक महीने की वृद्धि करने का फैसला किया है।
परसोनल विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब राज्य के विभागों/अदारों में सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों के आम तबादले और तैनातियां करने का समय 1 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2021 तक रखा गया था, जो कोविड-19 के मद्देनज़र बढ़ा कर अब 31 मई, 2021 तक कर दिया गया है।