
जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। कोविड -19 महामारी की दूसरी लहर के बावजूद प्रशासन ने जिले में गेहूँ की खरीद प्रक्रिया को निर्विघ्न और उचित ढंग से पूरा किया । कल शाम तक जिले की मंडियों में पहुंची पूरी 563910 मीट्रिक टन गेहूँ की जहां अलग -अलग खरीद एजेंसियों की तरफ से खरीद की जा चुकी है, वहीं खरीदी गेहूँ की अदायगी के तौर पर 959.47 करोड रुपए सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर किये जा चुके हैं।

खरीद सम्बन्धित और ज्यादा जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने बताया की पनग्रेन की तरफ से 168814 मीट्रिक टन, मारकफैड् की तरफ से 155285 मीट्रिक टन, पनसप की तरफ से 118524 मीट्रिक टन, पंजाब स्टेट वेयर हाउस निगम की तरफ से 73963 मीट्रिक टन, एफ.सी.आई. की तरफ से 47183 और प्राइवेट व्यापारियों की तरफ से 141 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
उन्होनें आगे बताया की खरीदी गेहूं की फसल की अदायगी के तौर पर 959.47 करोड़ रुपए सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर किये जा चुके हैं और अदायगी करने के मामले में पनग्रेन राज्य खरीद एजेंसियों में अग्रणी है, जिसकी तरफ से 294.91 करोड रुपए सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर किये गए है, जबकि मारकफैड् की तरफ से 273.60, पनसप की तरफ से 209.83, पंजाब स्टेट वेयर हाउस की तरफ से 133.63 और एफ.सी.आई. की तरफ से 47.50 करोड रुपए सीधे किसानों के बैंक खातों में डाले गए हैं।
उन्होनें बताया की कोविड -19 के कारण गेहूं की खरीद प्रक्रिया को उचित ढंग के साथ पूरा करने के लिए प्रशासन की तरफ से सभी जरूरी प्रबंधों को सुनिश्चित किया गया,जिससे मंडियों में फसल ले कर आने वाले किसानों को किसी प्रकार की मुश्किल का सामना न करना पड़े।











