Sunday, October 18, 2026
Home Chandigarh अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड, पंजाब द्वारा वार्डर के 815 और 32 मेट्रन...

अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड, पंजाब द्वारा वार्डर के 815 और 32 मेट्रन के पद भरने के लिए विज्ञापन जारी- रमन बहल

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। माननीय मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह की सरकार की घर-घर रोजगार की नीति के अंतर्गत अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड, पंजाब द्वारा जेल विभाग में वार्डर के 815 और 32 मेट्रन के पद भरने के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। यह जानकारी अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड के चेयरमैन रमन बहल ने आज यहाँ पत्रकारों के साथ बात करते हुये दी। अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड, पंजाब के चेयरमैन श्री बहल ने बताया कि इन पदों के लिए तारीख 10 मई से 31 मई, 2021 तक आवेदन किया जा सकता है।

Advertisements

इन सभी भर्तियों के लिए माननीय मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की सरकार की निष्पक्षता, पारदर्शिता की नीति पर पहरा देते हुए बोर्ड की तरफ से भर्ती में आधुनिक तकनीक जैसे जैमर, बायोमैट्रीक, वीडीओग्राफी आदि की मदद से परीक्षाओं को पारदर्शिता से सम्पूर्ण किया जायेगा और भर्ती केवल मेरिट के आधार पर ही की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here